सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Hindi previous exams questions

हिन्दी व्याकरण
📚वाक्यांश के लिए एक शब्द(गत वर्षों पर आधारित)  📚

👇👇👇👇👇👇👇

● जो दिखायी न पड़े – अदृश्य, अप्रत्यक्ष (UPPCS, IAS) 
● जो सदा से चला आ रहा है – अनवरत (IAS) 
● जो कभी नहीं मरता – अमर्त्य, अमर (APO, RAS, IAS) 
● जो आगे (दूर) की न सोचता हो – अदूरदर्शी (Upper Sub.) 
● जो आगे (दूर) की सोंचता हो – अग्रसोची, दूरदर्शी (UPPCS) 
● धरती (पृथ्वी) और आकाश के बीच का स्थान – अंतरिक्ष (UPPCS) 
● जिसका कोई अर्थ न हो – अर्थहीन (UPPCS) 
● जिस पर आक्रमण न किया गया हो – अनाक्रांत (UPPCS) 
● जिसे जीता न जा सके – अजेय (UPPCS, Upper Sub., RO)
● बिना वेतन काम करने वाला – अवैतनिक (UPPCS, B.Ed., Low Sub.) 
● जिसका जन्म पहले हुआ हो (बड़ा भाई) – अग्रज (RAS) 
● दोपहर के बाद का समय – अपराह्न (IAS,  Upper Sub., UPPCS)
● जो पराजित न किया जा सके – अपराजेय (UKPCS)
● अधिक बढ़ा-चढ़ा कर कहना – अतिशयोक्ति, अतियुक्ति (B.Ed.) 
● जिसका परिहार (त्याग) न हो सके/जिसको छोड़ा न जा सके – अपरिहार्य (UPPCS, B.Ed., Low Sub.)
● जो कानून के प्रतिकूल हो/जो विधि के विरुद्ध हो – अवैध, अविधिक (UPPCS, IAS) 
● जो समय पर न हो – असामयिक (UPPCS) 
● जो अवश्य होने वाला हो – अवश्यम्भावी (APO, UPPCS)
● जिसका विवाह न हुआ हो – अविवाहित (IAS) 
● जो सबके अन्तःकारण की बात जानने वाला हो – अन्तर्यामी (MPPCS) 
● जिसका इलाज न हो सके – असाध्य (RO) 
● किसी कार्य के लिए दी जाने वाली आर्थिक सहायता – अनुदान (UKPCS)
● व्यर्थ/अनुचित खर्च करने वाला – अपव्ययी (RAS, UPPCS)
● जिसकी पहले से कोई आशा न हो – अप्रत्याशित (UPPCS, APO) 
● पुरुष जो अभिनय करता हो – अभिनेता (MPPSC) 
● जो भेदा या तोड़ा न जा सके – अभेद्य (Low Sub.) 
● जिसका जन्म छोटी जाति (निचले वर्ण) में हुआ हो – अंत्यज (RO) 
● जो अभी-अभी उत्पन्न हुआ हो – अद्यःप्रसूत (UPPCS) 
● जिसको क्षमा न किया जा सके – अक्षम्य (Low Sub.) 
● जो न जाना जा सके – अज्ञेय (Upper Sub., UPPCS)
● जो कुछ न जानता हो – अज्ञ, अज्ञानी (UPPCS, B.Ed.) 
● कम बोलने वाला – अल्पभाषी, मितभाषी (Low Sub., APO, UPPCS, RAS,) 
● थोड़ा जानने वाला – अल्पज्ञ (RAS, MPPCS) 
● जिसका कभी अन्त न हो – अनन्त (UPPCS, B.Ed.) 
● जिसका माँ-बाप न हो – अनाथ (IAS,  UPPCS)
● जिसके समान कोई दूसरा न हो – अद्वितीय (RAS, IAS,  UPPCS)
● जिस पर मुकद्दमा चल रहा हो/ जिस पर अभियोग लगाया गया हो – अभियुक्त, अभियोगी (UPPCS, APO, IAS) 
● जिसकी कोई सीमा न हो – असीम (IAS,  UPPCS)
● जिसके आने की कोई तिथि न हो – अतिथि (IAS,  UPPCS)
● जिसे भुलाया न जा सके – अविस्मृति (IAS) 
● जिसकी उपमा न हो – अनुपम, अनुपमा (UPPCS, IAS) 
● जिसे बुलाया न गया हो/जो बिना बुलाये आया हो – अनाहूत (IAS,  UPPCS)
● जिसका वचन या वाणी द्वारा वर्णन न किया जा सके/जिसे वाणी व्यक्त न कर सके – अनिर्वचनीय, अवर्णनीय (IAS,  UPPCS)
● जिसे शब्दों में नहीं कहा जा सके – अकथनीय (UPPCS) 
● जिसका निवारण न हो सकता हो – असाध्य (UPPCS, B.Ed.) 
● जो अनुकरण करने योग्य हो – अनुकरणीय (APO) 
● किसी के पीछे-पीछे चलने वाला/जो पीछे चलता हो – अनुचर, अनुगामी, अनुयायी (IAS,  B.Ed.) 
● जिस पर अनुग्रह किया गया हो – अनुगृहीत (UPPCS, B.Ed.) 
● जो हिसाब किताब की जाँच करता हो – अंकेक्षक (MPPCS) 
● रूप के अनुसार – अनुरूप (UPPCS) 
● सोच-समझकर कार्य न करने वाला – अविवेकी (UPPCS, RAS) 
● जो पहले कभी घटित न हुआ हो – अघटित (IAS) 
● जिसकी परिभाषा देना संभव न हो – अपरिभाषित (IAS,  B.Ed.) 
● विकृत शब्द/बिगड़ा हुआ शब्द – अपभ्रंश (UPPCS) 
● जो विश्वास करने योग्य (लायक) न हो – अविश्वासनीय (Low Sub.) 
● जिसका किसी भी प्रकार उल्लंघन नहीं किया जा सके – अनुलंघनीय (Low Sub.) 
● जो अभी तक न आया हो – अनागत (IAS,  B.Ed.) 
● मूल्य घटाने की क्रिया – अवमूल्यन (IAS,  B.Ed.) 
● अधिकार या कब्जे में आया हुआ – अधिकृत (UKPCS)
● जो पहले कभी नहीं सुना गया – अनुश्रुत (Low Sub.) 
● जिसका जन्म अण्डे से हो – अण्डज (APO, B.Ed.) 
● गुरु के समीप या साथ रहने वाला विद्यार्थी – अन्तेवासी (UPPCS, B.Ed.) 
● जो व्यय न किया जा सके – अव्यय (Low Sub.) 
● जिसका उत्तर न दिया गया हो – अनुत्तरित (Low Sub., UPPCS)
● जो बदला न जा सके – अपरिवर्तनीय (Low Sub.) 
● जो इधर-उधर से घूमता-फिरता आ जाए – आगन्तुक (UPPCS, IAS) 
● जो आदर करने योग्य हो – आदरणीय (IAS) 
क्रेडिट सामान्य अध्ययन
● आशा से अधिक/जिसकी आशा न की गई हो – आशातीत (Upper Sub., Low Sub.) 
● आलोचना करने वाला – आलोचक (Upper Sub.)
● आदि से अन्त तक – आद्योपान्त, आद्यन्त (UPPCS, IAS) 
● जो अपने पैरों पर खड़ा हो – आत्म-निर्भर (UPPCS) 
● आभार मानने वाला – आभारी (RAS, UPPCS)
● जो किसी वस्तु या व्यक्ति के गुण-दोष की आलोचना करता हो – आलोचक (RAS)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

कबीर दास के 50+ दोहे अर्थ सहित | Kabir Das Ke Dohe in Hindi with Meaning (शिक्षा, जीवन और प्रेरणा)

कबीर दास के दोहे अर्थ सहित | Kabir Das Ke Dohe in Hindi with Meaning  प्रस्तावना – भारतीय संत परंपरा में कबीर दास जी का नाम अमर है। 15वीं शताब्दी के महान संत, समाज सुधारक और कवीर वाणी के प्रणेता कबीर ने अपने दोहों के माध्यम से जीवन, धर्म, शिक्षा और समाज को नई दिशा दी। उनके दोहे सरल, सहज और गहन हैं। यही कारण है कि "कबीर दास के दोहे" आज भी विद्यार्थियों, अध्यापकों और आम जनमानस को शिक्षा और प्रेरणा देते हैं। इस लेख में हम कबीर दास के प्रसिद्ध दोहे अर्थ सहित प्रस्तुत कर रहे हैं। ये दोहे शिक्षा, धर्म, जीवन मूल्य और समाज सुधार से संबंधित हैं।  कबीर दास का जीवन संक्षेप जन्म: 1398 ईस्वी (काशी, वाराणसी) माता-पिता: कबीर जी को नीरू और नीमा (जुलाहा दंपत्ति) ने पाला।   शिक्षा:  – कबीर ने किसी गुरु की औपचारिक शिक्षा नहीं ली, लेकिन संत रामानंद को अपना गुरु माना।    योगदान:  – उन्होंने मूर्तिपूजा, अंधविश्वास और पाखंड का विरोध किया।    रचनाएँ: "बीजक", "साखी", "सबद" और "रामानी" में उनके उपदेश मिलते हैं।   कबीर दास के प्रमुख दोहे और उनके अर्थ।   ...

Always Respect Our Parents True Story Writing in Hindi

︵︷︵︷︵︷︵︷︵​︷︵         ✧​ ★  श्राद्ध कर दिया  ★  ✧​    ︶︸︶︸︶︸︶︸︶︸︶    अपने लिए एक शर्ट ले ली जाए,        पिता ने ऐसा विचार किया।     फिर बेटे का जन्मदिन याद आया,      पिता ने अपनी शर्ट के विचार का 👉       श्राद्ध कर दिया।     सारा दिन खटती माँ की आँखें,        नींद से बोझल हो रही थीं।      तभी उसने बेटे के बुखार को      महसूस किया, और माँ ने फौरन               अपनी नींद का      👉🏽      श्राद्ध कर दिया।    फटा हुआ जर्जर बैग पीठ पर लादे,       पिता ने नए बैग का स्वप्न देखा।          फिर बेटे के कॉलेज का ...           खर्च याद आया, पिता ने             अपने नए बैग के स्वप्न का  👉          श्राद्ध कर दिया। ...

Importance of games and sports Eassy

Importance of games and sports Eassy  Games play a crucial role in the holistic development of individuals, encompassing physical, mental, and social dimensions. Beyond mere sources of entertainment, games contribute significantly to various aspects of human life, fostering essential skills and promoting well-being. Physically, games serve as a means to enhance overall health and fitness. Engaging in sports or physical games helps individuals maintain an active lifestyle, improving cardiovascular health, muscle strength, and coordination. Regular physical activity, often facilitated through games, is instrumental in preventing various health issues, including obesity and cardiovascular diseases. Moreover, the competitive nature of many games motivates individuals to push their physical limits, promoting a sense of achievement and perseverance. Mentally, games provide a fertile ground for cognitive development. Whether strategic board games, puzzles, or video games, these activities...